सीहोर के वरिष्ठ संघ कार्यकर्ताओं को ‘अटल सम्मान’

02 sehore photo 09

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जबलपुर के पूर्व विधायक एवं युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेरिया रविवार शाम सीहोर पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निवास पर पहुंचकर उन्हें ‘अटल कार्यकर्ता सम्मान’ से सम्मानित किया।
पूर्व विधायक पटेरिया ने वरिष्ठ जनों के संघर्ष और संगठन के प्रति उनके समर्पण को नमन करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ता पुरुषोत्तम निखरा, राधेश्याम भावसार, श्रीकृष्ण मुनि पचौरी, मोहन लाल राठौर और आनंदी लाल सोलंकी सहित कई अन्य वरिष्ठों का उनके घर जाकर आत्मीय स्वागत किया।
वरिष्ठों का अनुभव हमारा मार्गदर्शन
पूर्व विधायक पटेरिया इस अवसर पर धीरज पटेरिया ने कहा कि आज संगठन जिस वटवृक्ष की तरह खड़ा है, वह इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या का फल है। अटल जी के आदर्शों पर चलने वाले इन कार्यकर्ताओं का सम्मान करना सौभाग्य की बात है। उनका मार्गदर्शन ही युवा पीढ़ी को नई दिशा प्रदान करता है। सम्मानित होने वाले वरिष्ठ जनों ने भी इस पहल की सराहना की और अपने पुराने संस्मरण साझा किए।