मंत्री जी की ‘मैराथन’ दावत, 4 शादियों में होंगे शामिल

03

सीहोर। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा इन दिनों राजस्व के पेचीदा मामलों को सुलझाने से ज्यादा विवाह मंडपों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में व्यस्त हैं। जनता भले ही नामांतरण और सीमांकन के चक्कर काट रही हो, लेकिन मंत्री जी का शेड्यूल पूरी तरह वैवाहिक हो चुका है। आज मंत्रीजी एक-दो नहीं, बल्कि पूरे चार विवाह समारोहों में आशीर्वाद देने पहुंच रहे हैं।
दौड़-भाग वाला शेड्यूल
दोपहर 2.30 बजे: ग्राम रामनगर इछावर में तकत सिंह और जीवन सिंह के यहां विवाह समारोह में पहुंचेंगे।
दोपहर 3.30 बजे: ठीक एक घंटे बाद ग्राम झरखेड़ा में रमेश जाट के परिवार की खुशियों में शरीक होंगे।
शाम 5.00 बजे: ग्राम पड़ली में बाबू सिंह पटेल के यहां विवाह समारोह में मंत्री जी का काफिाला रुकेगा।
शाम 5.45 बजे: और शाम को ग्राम चौंडी में राजेश दास बैरागी के यहां पहुंचेंगे, जहां विवाह समारोह में आशीर्वाद देंगे।
जनता का दर्द
क्षेत्र में चर्चा है कि अगर मंत्री जी इसी फुर्ती से पटवारियों और तहसीलदारों की बैठकें लेते तो शायद राजस्व विभाग के पेंडिंग मामले आज इतिहास बन चुके होते। फिलहाल तो मंत्री जी की प्राथमिकता शादियों की दावत में जाना महत्वपूर्ण है।