‘विधायक अंकल’ को थैंक यू कहने बंगले पहुंचे नन्हे मेहमान

09 sehore photo 10

सीहोर। रविवार को विधायक सुदेश राय के निवास पर एक बहुत ही प्यारा और अलग नजारा देखने को मिला। आमतौर पर राजनेताओं के घर बड़ों और कार्यकर्ताओं की भीड़ होती है, लेकिन कल पूरा स्टाफ अचानक पहुंचे छोटे बच्चों की आओ-भगत में जुटा रहा। ये बच्चे ग्राम खंडवा से अपने चहेते विधायक अंकल का आभार व्यक्त करने आए थे।
दरअसल पिछले दिनों विधायक सुदेश राय जब ग्राम खंडवा के दौरे पर गए थे, तब उन्हें पता चला कि वहां के जागरूक युवा जनसहयोग से एक नि:शुल्क शिक्षा केंद्र चला रहे हैं। शिक्षा के प्रति युवाओं के इस जज्बे को देखकर विधायक श्री राय ने तुरंत अपने शिक्षा प्रेम का परिचय दिया और प्रस्तावित विद्यालय भवन निर्माण के लिए अपनी निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा कर दी।
थैंक यू कहने पहुंचे नन्हे मेहमान
विधायक अंकल की इस बड़ी मदद से उत्साहित बच्चे और उनके शिक्षक रविवार को सीधे उनके बंगले पहुंच गए। बच्चों ने न केवल विधायक अंकल को थैंक यू कहा, बल्कि पूरे बंगले का भ्रमण भी किया। बच्चों की खिलखिलाहट देखकर विधायक सुदेश राय भी काफी खुश नजर आए और उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया।
विधायक ने कहा, यह बच्चों के सपनों की नींव है बच्चों के बीच बैठकर विधायक श्री राय ने भावुक होते हुए कहा यह 5 लाख की राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि यह खंडवा के प्रत्येक बच्चे के सपनों और आत्मविश्वास की मजबूत नींव है। मेरा लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और सबको आगे बढऩे के समान अवसर मिलें।