प्रधानमंत्री आवास योजना, 410 हितग्राहियों का सपना होगा सच, 15 दिनों में खाते में आएगी राशि

01 sehore photo 10

सीहोर। शहर के जरूरतमंद परिवारों के लिए अपना पक्का मकान बनाने का रास्ता साफ हो गया है। रविवार को नगर पालिका परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना.2 के हितग्राही सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि योजना के तहत चयनित करीब 410 पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में आगामी 15 दिनों के भीतर आवास की राशि भेज दी जाएगी।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रिंस राठौर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार की प्राथमिकता है कि हर गरीब का अपना पक्का घर हो। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शासन की योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहेगा। ऑनलाइन आवेदनों की जांच के बाद जो हितग्राही पात्र पाए गए हैं, उन्हें किस्तों में राशि दी जाएगी ताकि वे जल्द से जल्द अपने सपनों का आशियाना तैयार कर सकें। इस विशेष सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी हितग्राहियों ने इस राहत भरी खबर के लिए नगर पालिका अध्यक्ष और परिषद का आभार व्यक्त किया।