केन्द्रीय कृषि मंत्री आज जिले के दौरे पर, यादव समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल

shivraj ji 03

सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री आज जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्रीजी सुबह 9.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 10.30 बजे शाहगंज पहुंचेंगे।
शाहगंज में वे सांदीपनी विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे विद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों को संबोधित भी करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 12 बजे बुदनी के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 12.30 बजे बुदनी पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री यादव समाज द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहां समाज के प्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। बुदनी में सामाजिक संवाद और कार्यक्रमों के पश्चात दोपहर 2 बजे वे रायसेन जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।