सीहोर में ‘जल सुनवाई’ के निर्देश, पर प्रचार के अभाव में जनता बेखबर…

20 sehore photo 02

सीहोर। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर बालागुरु के. ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिले के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर कई सख्त निर्देश दिए। इंदौर के भागीरथपुरा में हुई हालिया घटना को देखते हुए कलेक्टर ने पूरे जिले में जल सुनवाई आयोजित करने को कहा हैए हालांकि जमीनी स्तर पर सूचना और प्रचार के अभाव में आम जनता अभी भी इस बात से अनजान है कि यह सुनवाई कब और कहां होगी।
कलेक्टर ने पीएचई और संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति, गिरते जलस्तर, खराब हैंडपंप और नल-जल योजनाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए विशेष जल सुनवाई शिविर लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करें। लेकिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में इस बात को लेकर भ्रम की स्थिति है कि सुनवाई की तारीख और स्थान क्या होगा, क्योंकि प्रशासन की ओर से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं किया गया है। बता दें राजधानी भोपाल में बीते मंगलवार को जल सुनवाई का आयोजन किया गया था, लेकिन जिले में जल सुनवाई का आयोजन अभी कही नहीं हुआ है।
सीएम हेल्पलाइन में देरी पर लगेगा जुर्माना
बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो अधिकारी निर्धारित समय में संतुष्टिपूर्ण समाधान नहीं करेंगे, उन पर व्यक्तिगत रूप से जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने नेशनल हाईवे और रेलवे के भू.अर्जन कार्यों में हो रही देरी पर भी घोर नाराजगी व्यक्त की और राजस्व अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम पूरा करने के निर्देश दिए।
गणतंत्र दिवस और आनंद उत्सव की तैयारी
आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन और जिले में आनंद उत्सव के तहत खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भी कलेक्टर ने अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादवए अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।