सीहोर। भैरुंदा के खेल मैदान में कल उत्साह और रोमांच का माहौल रहेगा। पिछले कई दिनों से चल रहे सांसद कप का कल फाइनल मुकाबला है। इस पूरे खेल आयोजन की कमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने संभाली है। अपने बेटे की मेहनत और युवाओं के जोश को देखने के लिए खुद शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली से भैरुंदा पहुंच रहे हैं।
बुधनी विधानसभा के हजारों युवाओं को खेल से जोडऩे के लिए कार्तिकेय सिंह चौहान पिछले कई दिनों से मैदान पर डटे हुए हैं। टीमों के मैच की हर छोटी-बड़ी व्यवस्था कार्तिकेय खुद देख रहे हैं। कल जब क्रिकेट और कबड्डी के फाइनल मैच होंगे, तब पिता शिवराज सिंह चौहान वहां मौजूद रहकर खिलाडिय़ों को ईनाम बांटेंगे और बेटे कार्तिकेय के काम की सराहना भी करेंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम
दोपहर 12.05 बजे: दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे।
दोपहर 03.00 बजे: भोपाल से कार द्वारा भैरुंदा के लिए निकलेंगे।
शाम 04.30 बजे: भैरुंदा पहुंचेंगे।
शाम 05.20 बजे: भैरुंदा स्टेडियम में भव्य स्वागत होगा।
शाम 05.30 से रात 09.00 बजे तक: कबड्डी और क्रिकेट का फाइनल मैच देखेंगे और विजेताओं को ईनाम देंगे।
रात 09.00 बजे: कार्यक्रम के बाद वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे।
स्टेडियम में उमड़ेगी भारी भीड़
इस खेल प्रतियोगिता को लेकर पूरे बुधनी क्षेत्र के युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। फाइनल मैच के रोमांच और ‘अपने नेता’ शिवराज सिंह चौहान को देखने-सुनने के लिए स्टेडियम में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि दर्शकों को कोई परेशानी न हो।


