पं. प्रदीप मिश्रा को संत नहीं मानते दिग्विजय सिंह…

05 sehore photo 11

सीहोर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को संत नहीं मानते हैं। जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान सोमवार को इछावर के ग्राम खेरी में दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे पंडित प्रदीप मिश्रा को संत नहीं मानते हैं। उन्होंने भगवान शिव की तुलना आरएसएस से किए जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई।
पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा बीते दिनों राजधानी भोपाल में संघ प्रमुख मोहन भागवत के सामने भगवान शिव और संघ के बीच की गई तुलना पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा मैं प्रदीप मिश्रा को न तो संत मानता हूं और न ही बहुत बड़ा वक्ता हैं, वे जिस तरह की बातें कर रहे हैं, उसकी वजह से वे मीडिया में ज्यादा बने रहते हैं। हमारी आस्था भगवान शंकर के प्रति है और उनकी तुलना किसी संगठन से करना भगवान का अपमान है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पं. मिश्रा जी अच्छे कथावाचक हो सकते हैं और लोग उनकी कथा सुनने जाते हैं, जिसमें उन्हें कोई समस्या नहीं है।
मनरेगा के बहाने शिवराज पर साधा निशाना
इछावर में मनरेगा श्रमिकों से संवाद करते हुए दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलना और नए कानून लाना गरीबों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवराज चौहान के कार्यकाल में मजदूरों की अनदेखी की जा रही हैए जिसके खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद जारी रहेगा।
ग्रामीणों के बीच पैदल पहुंचे दिग्गी
राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले दिग्विजय सिंह का अंदाज इस बार बिल्कुल जमीनी दिखा। ग्राम खेरी में कार्यकर्ता के घर रात्रि विश्राम के बाद सुबह वे पैदल ही गांव की गलियों में निकल पड़े। उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से पानीए बिजलीए स्वास्थ्य और शिक्षा से जु?ी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इछावर क्षेत्र में कांग्रेस का संगठन काफी मजबूत है और वे जनता की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे।