वरिष्ठजनों का सम्मान व मार्गदर्शन ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी: घनश्याम यादव

04 sehore photo 06

सीहोर। नव वर्ष के उपलक्ष्य में शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव के नेतृत्व में घर-घर पहुंचकर कांग्रेस परिवारों का सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसके प्रथम दिवस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  ओमदीप राठौर, राममूर्ति शर्मा, डॉ. बालवीर तोमर, मूलचंद राठौर, महेश दयाल चौरसिया, दर्शन सिंह वर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर, राजाराम बड़े भाई, श्रीमती सविता राठौर, जुझारसिंह पटेल, ओमकार यादव आदि को अंगवस्त्र भेटकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर कांग्रेस की इस पहल की सभी कांग्रेसजनों ने सराहना की।  इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रिती निती अनुसार वरिष्ठजनों का सम्मान ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही देश के विकास और हर वर्ग के विश्वास के संकल्प के साथ कार्य करती है। इसी के तहत हमारे द्वारा शहर में वरिष्ठजनों का सम्मान अभियान अभियान चलाया जा रहा है और  कांग्रेस के आगामी कार्यक्रम के विषय में चर्चा की एवं  सभी वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर घनश्याम यादव, विवेक राठौर, हफीज चौधरी, सुनील दुबे, मुकेश ठाकुर, कमलेश चाण्डक, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, राधेश्याम यादव आदि उपस्थित रहे।