अटलजी ऐसे जननायक थे, जिन्हें विपक्षी भी पसंद करते थे: जसपाल सिंह अरोरा

26 sehore photo 07

सीहोर। भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, भूतपूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व नगरपालिका, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने उन्हें याद किया। इस दौरान नगर के अटल चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उन्हें याद किया। श्री अरोरा ने कहा कि भारत रत्न, भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी ऐसे जननायक थे, जिन्हें विपक्षी नेता भी पसंद करते थे। स्व. अटलजी ने हमेशा से सुचिता की राजनीति की। वे अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते थे। अब उन्हीं के आदर्शों, सिद्धांतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश को आगे बढ़ा रहे हैं। श्री अरोरा ने कहा कि स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के वे प्रेरणा पुरूष हैं, जिनसे हम सभी प्रेरणा लेते हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ा रही है। इससे पहले नगर के कई जनप्रतिनिधियों ने अटल चौक पर पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। इस मौके पर नगर के अटल चौक पर अटलजी की भव्य प्रतिमा से सुसज्जित करने के लिए तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमिता जसपाल सिंह अरोरा के कार्यकाल की जमकर सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रबुद्धजनों और नागरिकों ने तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमिता जसपाल सिंह अरोरा और वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। दरअसल इस व्यस्ततम चौराहे की पहचान अटल जी के नाम से होने का श्रेय अरोरा दंपत्ति को जाता है। मालूम हो कि 22 दिसंबर 2018 को तत्कालीन नपा अध्यक्ष श्रीमती अमिता जसपाल सिंह अरोरा के कार्यकाल में ही यहां अटलजी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी और इस चौराहे का नाम बदलकर ‘अटल चौक’ किया गया था। आज जब लोग यहां श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे, तो उन्होंने याद किया कि कैसे अरोरा दंपत्ति ने अटल जी के जन्मदिन से ठीक पहले शहर को यह ऐतिहासिक सौगात दी थी, जो आज सीहोर की पहचान बन चुकी है।