सीहोर। बीते दिनों कुबेरेश्वर धाम पर कपल का आपत्तिजनक वीडियो बनने के बाद से पुलिस अलर्ट मोड पर है। आगामी दिनों में होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव कार्यक्रम को लेकर बीती रात सीएसपी डॉ अभिनंदना शर्मा द्वारा कुबरेश्वरधाम स्थित होटलों के मालिक एवं संचालको की मीटिंग ली गई। मीटिंग के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा होटल मालिकों/संचालको से चर्चा की गई की गई व हिदायत दी।
होटल संचालकों को दी हिदायत
- – अपनी अपनी होटल में काम करने वाले कर्मचरियों/सहायकों का सत्यापन पुलिस थाने से करावे।
- – होटल के कर्मचरियों की सूची सहित उनकी फोटो, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, सत्यापन प्रपत्र आदि जानकारी प्राप्त कर थाना में जमा करावे।
- – होटल के कर्मचरियों की सूची रिसेप्शन काउंटर पर चस्पा कर, यदि संभव हो तो आईडी कार्ड प्रदान किये जावे।
- – होटल में आने जाने वाले यात्रीयो से पहचान पत्र प्राप्त किया जाकर उनकी जानकारी रजिस्टर में नियमित रूप से संधारित की जावे।
- – होटल के रिसेप्शन काउंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से काम करते रहें, इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जावे।
- – यात्रियों को आधारभूत सुविधाओं के साथ साथ सुरक्षित वातावरण भी प्रदान किया जावे।
- – किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस के सूचित किया जावे।
- – यदि कभी भी कोई घटना घटित होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित कर, पुलिस के आने तक घटनास्थल को सुरक्षित रखा जावे।
बीते दिनों बना था कपल का वीडियो
पुलिस के अनुसार मंडी थाने में 8 दिसंबर को होटल डमरूवाला के मैनेजर कृष्णपाल उर्फ कृष्णा वर्मा ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि होटल डमरूवाला में एक युगल ठहरा हुआ था। शिकायतकर्ता मैनेजर ने आपत्तिजनक अवस्था का एक वीडियो सुमित पैरवाल नामक व्यक्ति के मोबाइल में देखा था। सुमित पैरवाल कथित तौर पर एक अन्य होटल में काम करता है। मैनेजर ने तत्काल पहचान लिया कि यह वीडियो उनकी होटल में ठहरे उसी कपल का है। पूछने पर सुमित पैरवाल ने बताया कि वीडियो उसने ही बनाया है। उसने स्वीकार किया कि होटल के कमरे की लाइट चालू होने और पर्दा खुला होने के कारण उसने यह वीडियो बनाया और फिर इसे व्हाट्सएप्प के जरिए अपने मित्रों को भी भेजा।
इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई
पुलिस ने होटल मैनेजर कृष्णपाल वर्मा की शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई की। मंडी थाना पुलिस ने अंकित जाटव, विनोद मालवीय, सुमित पैरवाल, कमलेश उर्फ कनक कौशल के खिलाफ प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज की थी।


