शाहगंज थाने का स्थायी वारंटी है गौहरगंज दुष्कर्मी सलमान!

28 sehore photo 06

सीहोर। रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद ‘शॉर्ट एनकाउंटर’ में घायल हुआ आरोपी सलमान न केवल जघन्य अपराधी है, बल्कि वह सीहोर जिले के शाहगंज थाने का भी स्थायी वारंटी है। शाहगंज थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान के अनुसार गौहरगंज दुष्कर्म का आरोपी सलमान बुदनी न्यायालय द्वारा जारी किया गया स्थायी वारंटी भी है। यह वारंट उसके खिलाफ 2019 में दर्ज हुए घर में घुसकर मोबाइल चोरी के मामले में जारी किया गया था।
पुलिस के अनुमान यह मामला साल 2019 में शाहगंज में घर में घुसकर मोबाइल चोरी का। फरियादी आबिद खां पिता शब्बीर खां वार्ड क्रमांक 6, नई बस्ती शाहगंज। आरोपी सलमान ने फरियादी के घर में घुसकर सैमसंग कंपनी का मोबाइल चुरा लिया था। यह मामला बुदनी न्यायालय में चल रहा है, शाहगंज पुलिस ने सलमान को इस मामले में 28 अप्रैल 2019 को गिरफ्तार किया था और मामला बुदनी न्यायालय में चल रहा था। न्यायालय की सुनवाई में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण बुदनी कोर्ट ने 2023 में आरोपी सलमान को स्थायी वारंटी घोषित कर दिया था।
बीती रात शॉर्ट एनकाउंटर
यह आरोपी गौहरगंज में किराए के मकान में रहता था। उसने 21 नवंबर को 6 वर्षीय मासूम को चॉकलेट के बहाने जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी पर 30 हजार का इनाम घोषित किया था और घटना के 6 दिन बाद उसे भोपाल के गांधी नगर से गिरफ्तार किया। रात 3 बजे का गिरफ्तारी के बाद गौहरगंज पुलिस जब सलमान को लेकर औबेदुल्लागंज क्षेत्र के जंगल से गुजर रही थी, तभी पुलिस की गाड़ी पंक्चर हो गई। आरोपी ने इस मौके का फायदा उठाते हुए एसआई की बंदूक छीनकर भागने और फायरिंग करने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर पर गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया। घायल सलमान को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य है और वह पुलिस की हिरासत में है।