महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, महादेव की एक ज्योति हर लेगी सारे कष्ट

11 sehore photo 08

सीहोर। अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी या मानसिक अशांति से जूझ रहे हैं तो इस साल की महाशिवरात्रि आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। 15 फरवरी रविवार को मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि पर इस बार ग्रहों का ऐसा अद्भुत मेल बैठ रहा है, जो सदियों में कभी.कभी ही देखने को मिलता है। ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ गणेश शर्मा (बाला जी ज्योतिष अनुसंधान केंद्रद्ध के मुताबिक) इस दिन आकाश में 5 महायोगों की जुगलबंदी होगीए जो पूजा के फल को कई गुना बढ़ा देगी।
इस बार की शिवरात्रि केवल भक्ति ही नहीं, बल्कि समृद्धि का मार्ग भी खोलेगी। पंडित शर्मा के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग हर कार्य में सफलता दिलाने वाला। लक्ष्मी नारायण योग मकर राशि में मंगल.चंद्र की युति से धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। बुधादित्य व शुक्रादित्य योग कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति बौद्धिक क्षमता बढ़ाएगी। चतुग्र्रही योग चार ग्रहों का एक साथ होना समाज में मान-सम्मान दिलाएगा।
शिवलिंग के पास ‘दीपक’ रखने का सही तरीका जानें
धन चाहिए तो घी का दीप: यदि आप गाय के घी का दीपक जला रहे हैंए तो उसे शिवलिंग के बाईं ओर रखें। इसमें सफेद रुई की बत्ती का प्रयोग करें।
बाधाएं टालने को तेल का दीप: तेल का दीपक शिवलिंग के दाईं ओर रखना चाहिए। इसमें लाल धागे कलावा की बत्ती का उपयोग करें।
असाध्य कष्टों के लिए: यदि समस्या बहुत बढ़ी है तो 8 या 12 मुखी दीपक जलाएं। यह उपाय अचूक माना जाता है।
कर्ज से मिलेगी मुक्ति
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि दीपक जलाते समय मन ही मन ओम नम: शिवाय का जाप करते रहें। प्रदोष काल में किया गया यह छोटा सा प्रयोग न केवल पुराने कर्ज से मुक्ति दिलाता है, बल्कि मानसिक शांति और नई ऊर्जा का संचार भी करता है। चूंकि मुख्य निशीथ काल पूजा 15 फरवरी की रात को होगी, इसलिए दीपदान का सबसे शुभ समय भी यही रहेगा।