एसपी दीपक कुमार शुक्ला की ‘मजबूत पैरवी’ से थर्राए अपराधी, जघन्य अपराधों में रिकॉर्ड 85 प्रतिशत दोषसिद्धि

sp

सीहोर। जिले की कानून व्यवस्था को सख्त बनाने और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए एसपी दीपक कुमार शुक्ला की रणनीति रंग ला रही है। उनके नेतृत्व में पुलिस द्वारा की गई सटीक विवेचना और न्यायालय में प्रभावी पैरवी का ही परिणाम है कि वर्ष 2025 में जिले के जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों में 85 प्रतिशत की ऐतिहासिक दोषसिद्धि दर्ज की गई है।
सजा के विवरण की बात करें तो हत्या के 04 अलग-अलग मामलों में दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। वहीं महिला संबंधी अपराधों में भी न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। दुष्कर्म के 06 मामलों में सजा हुई है, जिसमें एक दोषी को उम्रकैद, तीन दोषियों को 20-20 साल और दो दोषियों को 7 साल की जेल हुई है। इसके साथ ही एसिड अटैक के एक मामले में भी दोषी को 10 साल के कारावास की सजा मिली है।
पुलिस विभाग ने कानून व्यवस्था को और सख्त करने के लिए वर्ष 2025 के 15 नए गंभीर मामलों को भी चिन्हित श्रेणी में शामिल किया है। इन मामलों की तेजी से जांच और समय पर गवाही सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी स्तर के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। पुलिस का लक्ष्य है कि अभियोजन विभाग के साथ मिलकर इन मामलों में भी दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाई जा सके।