सीहोर। राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन सेवा का संकल्प अडिग रहता है। सीहोर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश राय ने इस साल भी नववर्ष का स्वागत कुछ इसी अंदाज में किया। पिछले 30 वर्षों से चली आ रही अपनी अनूठी परंपरा को निभाते हुए उन्होंने नए साल के पहले दिन शहर के जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटीं। इस बार खास बात यह रही कि उनकी सेवा की इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके पोते वीर राय भी साथ रहे।
जानकारी के अनुसार हर साल की तरह यह आयोजन शहर के मेन रोड स्थित श्री राय के कार्यालय पर किया गया था। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में जरूरतमंदों को क्रमानुसार अनाज का वितरण किया गया। इस मौके पर बहादुर सिंह दांगी, पवन राठौर, महेन्द्र सिंह ठाकुर, धर्मेन्द्र यादव, एआर शेखमुंशी, रवि धूत, गोविन्द शर्मा, पवन अरोरा, नावेद जाफरी, दिलीप गांधी, राधेश्याम राय, राजेन्द्र नागर, मनोज दीक्षित आदि शामिल थे।


