सीहोर। भाजपा के युवा नेता और कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता इन दिनों संगठन में अपनी मजबूत पकड़ और कुशल नेतृत्व के चलते चर्चा में हैं। कम उम्र में ही एक सफल व्यवसायी के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले पंकज गुप्ता ने संगठन में भी अपना कद तेजी से बढ़ाया है।
पंकज गुप्ता एक सफल व्यवसायी हैं, जिनकी कंस्ट्रक्शन कंपनी अपने भाई भारत गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में निरंतर प्रगति कर रही है। व्यवसाय की जिम्मेदारियों के साथ ही वह भाजपा कार्यालय मंत्री के रूप में संगठन के कार्यों को भी बखूबी संभाल रहे हैं।
जिले से लेकर केंद्रीय स्तर तक पैठ
पंकज गुप्ता की सबसे बड़ी ताकत पार्टी के शीर्ष नेताओं से उनकी नजदीकी है। वह जिले के प्रमुख राजस्व मंत्री और स्थानीय विधायक के खास करीबी माने जाते हैं। वह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री के भी प्रमुख समर्थकों में से एक हैं। जब भी प्रदेश के यह कद्दावर केंद्रीय नेता सीहोर जिला मुख्यालय से गुजरते हैं तो पंकज गुप्ता और उनकी मित्रमंडली हमेशा गर्मजोशी से उनका स्वागत-सम्मान करती है।
आशीर्वाद देने गुप्ता ऑफिस पहुंचे शिवराज
हाल ही में पंकज गुप्ता के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव का एक बड़ा उदाहरण देखने को मिला। जब केंद्रीय मंत्री सीहोर से निकल रहे थे, तब पंकज गुप्ता के विशेष आग्रह को स्वीकार करते हुए वह उनके ऑफिस पहुंचे और उन्हें आशीर्वाद दिया। पंकज गुप्ता की लगन, व्यावसायिक सफलता और शीर्ष नेताओं से नजदीकियां शहर के युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं।


