पिताजी के पदचिन्हों पर चलना ही हमारा लक्ष्य: राकेश राय

29 sehore photo 04

सीहोर। स्थानीय क्रिसेंट रिसोर्ट के सभागार में नगर सेठ स्वर्गीय गेंदालाल जी राय की पुण्यतिथि पर एक भव्य काव्य समागम संपन्न हुआ। जन सहयोग सेवा समिति, अखिल भारतीय साहित्य परिषद और राष्ट्रीय कवि संगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश राय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और जोरावर सिंह की सरस्वती वंदना से हुआ। इस भावुक क्षण में राकेश राय ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि परिवार द्वारा की जा रही समाज सेवा वास्तव में पिताजी के बता संस्कारों और पदचिन्हों का ही अनुसरण है। समारोह में प्रसिद्ध साहित्यकार धर्मराज देशराज की पुस्तक गजल में हम तुम का विमोचन भी किया गया।
काव्य गोष्ठी में लगभग 74 साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से बाबूजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ईशानी मालवीय, डॉ. विजेंद्र जायसवाल, सुरेश सोनपुरे, डॉ. अशोक व्यास और आदित्य हरी गुप्ता सहित अनेक कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में तुलसीराम काका, निलेश राय, हरिओम शर्मा दाऊ और डॉ. एसण्आरण् गट्टानी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संचालन डॉ. विजेंद्र जायसवाल ने किया और आभार जन सहयोग सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चौकसे ने माना।