सीहोर। आज होमगाड्र्स तथा नागरिक सुरक्षा संगठन का 79वां स्थापना दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। होमगाड्र्स लाईन में आयोजित समारोह में कलेक्टर बालागुरु के. मुख्य आतिथ्य में होमगार्ड जवानों के शौर्य और सेवाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जहां जिले में होमगार्ड जवानों ने परेड के साथ अपने साहस और अनुशासन का प्रदर्शन किया, वहीं राजधानी भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणाओं ने जवानों के उत्साह को दोगुना कर दिया।
मुख्यमंत्री ने की स्थायी आवास की घोषणा
राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होमगार्ड जवानों के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा हर प्रस्तुति में, हर चुनौती में, सबसे आगे खड़े रहने वाला यह होम गार्ड का समूह है। उनकी आवास सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने स्थायी आवास दिए जाने की घोषणा की। स्थायी आवास के अलावाए मुख्यमंत्री ने अदम्य साहस दिखाने वाले जवानों को प्रोत्साहित करने के लिए अदम्य साहसिक कार्य सम्मान पुरस्कार शुरू करने की भी घोषणा की।


