सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस से पहले जिले के किसानों और नागरिकों को बड़ी सौगातें देकर खुशियों का माहौल बना दिया। शनिवार को बिलकिसगंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से जिले के 2 लाख 5 हजार 977 प्रभावित किसानों के बैंक खातों में फसल क्षति राहत राशि के रूप में 118 करोड़ 41 लाख रुपए ट्रांसफर किए। धनतेरस के मौके पर मुआवजे की इतनी बड़ी राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंचने से उन्हें बड़ीआर्थिक संबलता मिली है।
मुख्यमंत्री ने मंच से बटन दबाकर राहत राशि हस्तांतरित करते हुए कहा कि यह राशि किसानों को उनकी फसल क्षति के मुआवजे के तौर पर दी गई है, ताकि वे त्योहारों से पहले राहत महसूस कर सकें।
69.38 करोड़ के विकास कार्य
मुख्यमंत्री ने लोकार्पण और भूमिपूजन के माध्यम से जिले में 69.38 करोड़ के विकास कार्यों की नींव रखी। जिसमें 51 करोड़ 24 लाख 26 हजार की लागत से बने 9 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिनमें प्रमुख सडक़ें और भवन शामिल हैं.
- सोगानी से सेमली जदीद मार्ग 9.26 करोड़
- कोठरीकलां से निपानिया मार्ग 12.02 करोड़
- कोठरी से रसूलपुरा मार्ग 5.26 करोड़
- इंडस्ट्रियल एरिया बडिय़ाखेड़ी से बडऩगर तक सीसी मार्ग 6.89 करोड़
- जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास बिलकिसगंज 4.20 करोड़
18 करोड़ के 14 कार्यों का भूमिपूजन्र
मुख्यमंत्री ने 18 करोड़ 14 लाख 40 हजार रुपए की लागत वाले 14 नए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया, जिनमें… - ग्राम ढाबला में नवीन विद्युत उपकेंद्र 2.08 करोड़
- जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र भवन सीहोर 4.22 करोड़
- जनपद पंचायत भवन इछावर 5.25 करोड़
- 11 शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों में केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी लैब कुल 6.57 करोड़ शामिल हैं।


