विधायक सुदेश राय की अपील: 12 अक्टूबर को ऐतिहासिक पथ संचलन में शामिल हों

सीहोर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 12 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर पथ संचलन निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयं सेवक शामिल होंगे। विधायक सुदेश राय ने इस आयोजन के के लिए स्वयं संघ के जिला कार्यालय पहुंचकर आरएसएस की गणवेश खरीदी है।
संघ के जिला प्रचारक के दिशा-निर्देशन में शहर की सभी बस्तियोंए ग्रामीण अंचलोंए नगरों और कस्बों में पहले ही पथ संचलन निकाले जा चुके हैं। अब सभी स्वयंसेवक 12 अक्टूबर मुख्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। यह विशाल पथ संचलन बाल विहार मैदान से ध्वजा प्रणाम के बाद शुरू होगा।
कार्यकर्ताओं से की अपील
विधायक सुदेश राय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में निकलने वाले इस ऐतिहासिक पथ संचलन में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।