सीहोर। आदर्श विश्वकर्मा कल्याण महासभा भारत ‘मय वंशी प्रकोष्ठ’ ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महासभा ने शैलेन्द्र विश्वकर्मा को जिला सीहोर का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
यह नियुक्ति महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष दयाराम निमोदिया तथा प्रदेश सचिव (मय प्रकोष्ठ) स्वदेश विश्वकर्मा की अनुशंसा पर की गई है।
युवाओं को जोडऩे का संकल्प
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र विश्वकर्मा ने इस नई जिम्मेदारी के लिए महासभा के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य समाज की सेवा करना और मय वंशी संगठन को मजबूती प्रदान करना होगा। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को संगठन से जोडऩे के लिए सतत कार्य करने का संकल्प लिया। शैलेन्द्र के मनोनयन पर जिले के समस्त मय वंशी विश्वकर्मा समाजजनों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में डॉ. अशोक विश्वकर्मा, शिवनारायण विश्वकर्मा, कमल विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, बृजेश विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, निलेश विश्वकर्मा, भूपेन्द्र विश्वकर्मा और गौरव विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा आदि शामिल हैं।


