सीहोर ही नहीं, आष्टा-भैरुंदा में भी जारी है जीएसटी की कार्रवाई

18 sehore photo 02

सीहोर। जीएसटी विभाग भोपाल की अलग अलग टीमों ने जिले के तीन सीमेंट सरिया प्रतिष्ठान पर छापामार कार्यवाही की है। 17 दिसम्बर की दोपहर जीएसटी भोपाल की टीमों ने सीहोर आष्टा और भेरूंदा के सीमेंट सरिया व्यापारियों के जहां छापे मार कार्रवाई की। सीहोर में मेसर्स खेमचंद मदन लाल चूने वाले मामा जी, आष्टा में तिरुपति ट्रेडर्स और भैरुंदा में सांवरिया ट्रेडर्स के यहां टीमें जांच कर रही है। स्टेट जीएसटी टीमों ने सीहोर में डेरा डाल रखा है, तीन दिन बीत चुके हैं जीएसटी के अफसर जांच में जुटे हुए हैं।
करीब 40 से अधिक अफसर अलग अलग इन व्यापारिक संस्थानों पर खरीदी बिक्री, स्टॉक ओर बिल बिल बाउचर के अवलोकन में जुटे हुए हैं। तीन दिन से इन सीमेंट सरिया प्रतिष्ठानों पर जांच चल रही है लेकिन विभाग के अफसरों द्वारा जांच अनियमितता या गड़बड़ी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नही दी है। बताया जा रहा है इन प्रतिष्ठानों पर बीते पांच सालों के व्यापार की जांच टीमें कर रही हैं। टीम के सदस्यों द्वारा व्यापारियों के घरों पर भी दस्तावेजो की जांच की गई।
सीहोर में जांच कर रहे डिप्टी कमिश्नर सुनील बांगर ने बताया अभी जांच चल रही है, कुछ भी नहीं कह सकते कितना समय लग सकता है। आष्टा में जांच कर रहे स्टेट जीएसटी ऑफिसर तरुण भार्गव के निर्देशन में यह जांच की जा रही है। जीएसटी ऑफिसर सीहोर आशीष दीवान ने बताया कि बीते पांच वर्षों का रिकॉर्ड जांचा जा रहा है। इसलिए समय लग रहा है। बिल बाउचर, स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। पूरी जांच होने के बाद ही कुछ कह सकते हैं।